ETV News 24
Other

गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व के मौके पर राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव का समापन

नालंदा/बिहार

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व के मौके पर राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव का आज समापन हो गया। इस समापन समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री गण व विधायकगण भी शामिल हुए।समापन के आखिरी दिन 50 हजार से भी अधिक श्रद्धालु ने मत्था टेका। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पहले से ही गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। यह पर्व राजगीर महोत्सव के तर्ज पर ही हर वर्ष मनाया जाएगा। इन 3 दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस प्रकाश पर्व में अमेरिका, थाईलैंड,यूके,इंग्लैंड ,ऑस्ट्रेलिया, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली ,मुंबई पुणे समेत कई देसी विदेशी सिख श्रद्धालुओं ने इस 550 वे प्रकाश पर्व के गवाह बने। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगो को 550 वे प्रकाश पर्व की बधाई दी और राजगीर में इस प्रकाश पर्व को सफल बनाने को लेकर धन्यवाद दिया।

Related posts

किशनगंज में ट्रांसफर होने पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले डॉक्टर का निबंधन रद्द होगा

admin

“कटिहार में एम्बुलेंस के द्वारा लेबरों को बाहर से मंगवाकर करवाया जाता है काम@Etv News 24”

admin

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

admin

Leave a Comment