ETV News 24
Other

नागरिकता संशोधन अधिनियम संविधान की मूल भावना के विरुद्ध- अखलाख अहमद

दिनारा /रोहतास

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जन अधिकार पार्टी के नेता अखलाख अहमद ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को संविधान की मूल भावना के विरुद्ध बताया। दिनारा प्रखंड के पंडित पूरा में प्रखंड प्रमुख पुनीता उजाला के आवास पर पुष्पांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे अखलाक अहमद नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जनहित के मुद्दे से ध्यान भटकाने और अपनी विफलता छुपाने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने देश की सघीय ढांचा को छेड़छाड़ करने और देश में अराजकता की स्थिति पैदा कर सरकार पर हिटलर शाही शासन व्यवस्था के अनुरुप कार्य करने का भी आरोप लगाया। देश में आर्थिक बदहाली लाने और किसानो और नौजवानों के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया। बिहा नीतिश कुमार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर दोहरा चरित्र अपनाने का पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया। इस अवसर पर दिनारा प्रखंड प्रमुख के पति मनोज उजाला, दिनारा के सामाजिक कार्यकर्ता ललन खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

युवा सांसद चिराग पासवान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्यालय झाझा का किया निरीक्षण

admin

स्कूली बच्चों का परिभ्रमण दल रवाना

ETV NEWS 24

गैंगरेप के विरोध मे कैङींल मार्च

ETV NEWS 24

Leave a Comment