ETV News 24
Other

नागरिकता संशोधन अधिनियम संविधान की मूल भावना के विरुद्ध- अखलाख अहमद

दिनारा /रोहतास

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जन अधिकार पार्टी के नेता अखलाख अहमद ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को संविधान की मूल भावना के विरुद्ध बताया। दिनारा प्रखंड के पंडित पूरा में प्रखंड प्रमुख पुनीता उजाला के आवास पर पुष्पांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे अखलाक अहमद नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जनहित के मुद्दे से ध्यान भटकाने और अपनी विफलता छुपाने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने देश की सघीय ढांचा को छेड़छाड़ करने और देश में अराजकता की स्थिति पैदा कर सरकार पर हिटलर शाही शासन व्यवस्था के अनुरुप कार्य करने का भी आरोप लगाया। देश में आर्थिक बदहाली लाने और किसानो और नौजवानों के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया। बिहा नीतिश कुमार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर दोहरा चरित्र अपनाने का पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया। इस अवसर पर दिनारा प्रखंड प्रमुख के पति मनोज उजाला, दिनारा के सामाजिक कार्यकर्ता ललन खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

शराब की बड़ी खेप पुलिस को लगी हाथ,दो तस्कर गिरफ्तार

admin

टिकारी-पंचानपुर मार्ग में बरामद हुई अंग्रेजी शराब

admin

मधुबनी-मोटरसाईकिल चोरी कर करते थे शराब की सप्लाई,पुलिस ने आठ अपराधी को दबोचा,दो मोटरसाईकिल भी बरामद

admin

Leave a Comment