ETV News 24
Other

मसौढ़ी के न्यूटन कुमार के हत्या कांड के पांच नामजद आरोपियों में तीन गिरफ्तार

मसौढ़ी थाना क्षेत्र के संगत पर स्थित मस्जिद के पास रविवार को शाम धात लगाए अपराधीयों द्वारा की गई अंधाधुंन फायरिंग में मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव के न्यूटन कुमार की मौत व उसके चचेरे भाई शिवम् कुमार के धायल होने के मामले में पांच नामजद आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने नामजद आरोपियों के नाम का खुलासा करने से मना कर दिया है। इस बीच पुलिस ने विते रविवार की देर रात सधन छापामारी कर आरोपियों में से तीन को आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम का खुलासा करने से पुलिस ने मना कर दिया है। मसौढ़ी थाना प्रभारी रंजीत रजक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी, लेकिन पुलिस को देखा तो उन्होंने पिस्तौल फेंक दिया।कई महिलाओं हिरासत में पुछताछ जारी। इधर पुलिस गिरफ्तार तीन नामजद आरोपियों व हिरासत में लिए गए चार युवकों से पुछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस फरार आरोपियों पर दाविश डालने की निशानदेही से उनके परिवार के कुछ सदस्यों जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल है। उनको हिरासत में रखा गया है।इधर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों व हिरासत में लिए गए युवकों की निशानदेही और फरार आरोपियों के मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा‌ रही है।

Related posts

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के आगमन को लेकर बोधगया मन्दिर के आस पास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है जगह जगह चेकिंग पॉइंट बनाये गए।

admin

आर्यभट्ट चेतना मंच एवं नशा मुक्त यूथ ब्रिगेड द्वारा अलाव जलाया गया

admin

बिहार में कोरोना से तीसरी मौत, पटना NMCH में एक शख्स ने तोड़ा दम

admin

Leave a Comment