ETV News 24
Other

अज्ञात लड़की की लाश मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म की आशंका

अज्ञात मृत लड़की के शरीर पर कई जगह जख्म का दिखा निसान

समस्तीपुर /बिहार

समस्तीपुर जिले में ताजपुर प्रखंड के बंगरा थाना क्षेत्र में रहीमाबाद पंचायत के मुर्गियाचक मलकाना पोखर के पास अज्ञात लड़की(करीब-15 वर्ष) की लाश मिलने से रविवार के तड़के सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम जुट गया। सूचना पर दलबल के साथ बंगरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर लाश को कब्जे में लेकर बंगरा थाना ले गई वहा से पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। लड़की की एक आंख फोड़ दिया गया है। पेट समेत शरीर के कई अंग पर चोट का चिन्ह है। जींस-टाप्स से पता चलता है कि कहीं से इसे कीडनैप कर इसके साथ दुष्कर्म के बाद इसकी हत्या निर्जन स्थान पर कर दिया गया है।पुलिस जांच में जुट गई है।

Related posts

लॉकडाउन, आंधी, ओलावृष्टि, आगजनी से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग पर किसान धरना

admin

डरोडी में आयोजित राम विवाह धूमधाम से संपन्न

ETV NEWS 24

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक की

ETV NEWS 24

Leave a Comment