ETV News 24
Other

लॉक डाउन का दुसरा पक्ष: प्रदूषण कम होने से तापमान नियंत्रित

सासाराम ब्यूरो चीफ संदीप भेलारी

सासाराम

रोहतास जिला में अमूमन गर्मी का मौसम आरंभ होते ही लोग एसी, कूलर, पंखे का आनंद लेना शुरू कर देते हैं। किंतु इस बार मई महीने में भी एसी या कूलर का उपयोग नहीं हो रहा है। जानकारों का मानना है कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण कम होने से न सिर्फ वातावरण साफ हुआ है, बल्कि तापमान में भी काफी कमी आई है। इस लॉकडाउन में आम लोगों को सीख मिली है। लॉकडाउन के कारण जहां तापमान नियंत्रित है। वही गर्मी के मौसम में भी बरसात के मौसम का नजारा दिख रहा है। अमूमन हर वर्ष मार्च का महीना खत्म होते ही गर्मी परवान चढ़ने लगती है। इस कारण लोग पंखे, कूलर व एसी का उपयोग करना शुरू कर देते हैं। किंतु इस बार अप्रैल से लेकर अब तक एक भी दिन तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच सकी है।बताते हैं कि मई का पहला सप्ताह समाप्त हो चुका है। हाल यह है कि लोग अब कूलर व एसी चलाने से तौबा कर रहे हैं। जबकि पंखे चलाने के बाद देर रात में लोगों को चादर ओढ़ना होता है। क्योंकि रात में पंखे की हवा से ठंड महसूस होने लगती है। वर्ष 2019 में सात मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इस वर्ष शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया। चिकित्सा से जुड़े अधिकारियों की माने तो बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए बेहद सावधान रहने की जरूरत है। वहीं 47 दिनों से वाहनों का परिचालन ठप है। आवश्यक वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है। इस कारण वाहनों से निकलने वाले धूएं हवा में नहीं मिल पाई। जिससे वायु प्रदूषण के कम होने के साथ हवा की शुद्धता पहले की अपेक्षा काफी अधिक बढ़ी है। छोटे-छोटे लघु उद्योग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद होने के कारण कूड़ा-कचरा भी नाले के रास्ते सोना नद व नहरों तक नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण सोन का पानी भी पहले से ज्यादा साफ नजर आ रहा है।
क्या कहते हैं पर्यावरणविद—–
पर्यावरणविद डॉ. विमल कुमार का कहना है कि लॉकडाउन प्रकृति के लिए वरदान साबित हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान वायु व ध्वनि प्रदूषण में बहुत कमी आई है। इस कारण तापमान नियंत्रित हुई है। अमूमन मई महीने में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहता था। किंतु इस बार तापमान पूर्व की अपेक्षा 10 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। लॉकडाउन में आम लोगों को कई सीख मिली है।

Related posts

सूचना भवन सभागार में बूथ एप्प को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गयी

ETV NEWS 24

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

admin

कस्तूरबा गांधी विद्यालय,डालमियनगर में धूमधाम से मनाया गया बालिका दिवस

admin

Leave a Comment