ETV News 24
Other

मुख्यमंत्री ने जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना से इब्नुल कैश की रिपोर्ट

पटना:- ख्मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी मुलतः बिहार के रहने वाले थे। वे प्रसिद्ध कानूनविद और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

करगहर में सीपीआई ने गृहमंत्री का पुतला जलाया

admin

महिलाओं ने एकसुर में कहा बलात्कारियों का पब्लिक करे इंसाफ

admin

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

admin

Leave a Comment