ETV News 24
Other

रेड जोन में सूनी पड़ी सड़कों पर चलने लगे लोग

सासाराम ब्यूरो चीफ संदीप भेलारी

सासाराम

रोहतास जिला में एक ही मुहल्ले के सात लोगो में कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट मिलने के बाद रेड जोन बने शहर में दो दिनों से सूनी पड़ी सड़कों पर लोग फिर से चलने लगे है। शनिवार को सुबह से हॉटस्पॉट एरिया से बाहर लोगों का आवागमन जारी रहा। हालांकि मुख्य सड़क या किराना दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग दिखा। पुलिस वाले लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे थे। इतना ही नहीं सड़क पर निकलने वालों को घरों में रहने की अपील कर रहे थे। बिना हेलमेट या मॉस्क लगाए सड़कों पर नजर आए लोगों से जुर्माना वसूली जा रही थी। कई लोगों को मॉस्क नहीं पहनने पर पुलिस ने दुकान से वापस घर भेज दिया। सड़कों पर निकलने के लिए मॉस्क जरुरी कर दिया गया है। इस कारण लोग मॉस्क या गमछा से मुंह बांधकर ही निकल रहे है। शहर में कोरोना पॉजिटीव केस आने के बाद लोगों के चेहरे पर खौफ है। लेकिन कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। इस कारण पुलिस भी उन्हें जुर्माना करने के बाजार काम किए बिना या जरुरी सामान लिए घर लौटा रही है।थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि शहर रेड जोन में आ गया है। इसके बाद भी जरुरत के सामान दुकान से लाने के लिए छूट दी जा रही है। लेकिन बिना मॉस्क या हेमलेट पहने किसी को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा।

Related posts

युवा सांसद चिराग पासवान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्यालय झाझा का किया निरीक्षण

admin

बैंक ऑफ इंडिया में खाता धारियों को सैनिटाइज करके ही शाखा में  प्रवेश दिया जा रहा है: रोहित कुमार

admin

नियम तोड़ने वालों पर यूपी पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

admin

Leave a Comment