प्रधान संपादक/सरफराज आलम/Etv News 24
पटना:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल देबानंद कुॅवर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देबानंद कुॅवर एक कुशल राजनेता, कुशल प्रशासक एवं शिक्षाविद् थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्ष्ति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।