ETV News 24
Other

WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने नवगछिया में वेब पत्रकार से मारपीट की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण,डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से की बात

भागलपुर

नवगछिया में खबर संकलन के दौरान वेब पत्रकार की पिटाई की घटना को वेब जर्नलिस्ट एशोसियेशन अॉफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने पुलिसकर्मी द्वारा खबर संकलन करने जा रहे पत्रकार की पिटाई की निंदा करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। लगभग 200 देशों के साथ भारत में लॉकडाउन है। इस विषम परिस्थिति में भी पत्रकार अपने जान को जोखिम में डालकर खबर संकलन करने जा रहे हैं। यदि पत्रकारों पर ही हमला होने लगा तो समाज के सामने सही और सटीक खबरें कैसे आ पाएगी। वेब एक ऐसा माध्यम जिसके द्वारा हम देश के नागरिकों तक रियल टाईम में खबरों को दिखा सकते हैं।

WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से की बात

नवगछिया में पत्रकार पिटाई मामले में WJAI के अध्यक्ष आनंद कौशल ने बिहार के DGP को पर्सनली सूचित किया। इसके बाद DGP का मैसेज आया कि उस सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया गया है तथा उसे बर्खास्त करने का भी सोचा जा रहा है।

आपको बता दें कि आज नवगछिया में खबर संकलन के दौरान वेब पत्रकार नीतीश कुमार सिंह (विहान) की बिहार पुलिस के जवान संजीव सिंह ने बेवजह पिटाई कर दी थी।पीड़ित पत्रकार ने पुलिसकर्मी के नशे में होने का भी आरोप लगाया था।

Related posts

हत्या के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण , एसडीपीओ ने कहा आज से अन्य अभियुक्तों के घर की होगी कुर्की

ETV NEWS 24

छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छः पर प्राथमिकी दर्ज

admin

“कन्या मध्य विद्यालय करगहर के परिसर में लोक शिक्षा केंद्र में अज्ञात चोरों ने की चोरी@Etv News 24”

admin

Leave a Comment