ETV News 24
Other

महादलित जनता त्रस्त। PDS, डीलर मस्त

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल, बिहार।

मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत मिरजवा पंचायत के वार्ड नं0 13,स्थित प्रियंका कुमारी, PDS, डीलर की है।
राशन कार्डधारी 14,एवं 15,के महादलित लाभुकों ने बताया की हमलोगों का डीलर प्रियंका कुमारी, है।
कई महीनों से हमलोगों को चावल, गेहूँ, नहीं देता है।
चावल, गेहूँ, लाते हैं।
पर सभी चोरी से बेच देते हैं।
जबकि इस समय कोरोना वायरस की महामारी को लेकर देश में लॉक डाउन चल रही है।
महादलित जनता ऐसे भी ज्यादा परेशान हैं।
मेहनत मजदूरी भी अभी बंद है।
ऊपर से PDS, डीलर हैं की राशन भी नहीं देते हैं।
वहीं महादलित लाभुकों ने ये भी बताया की डीलर द्वारा हमलोगों को धमकी भी दिया जाता है की जहाँ जाना है जाओ मुझे किसी का डर भय नहीं है।
एक तरफ सुशासन बाबू की सरकार लॉक डाउन में गरीब, मजदूर, महादलित, को कई प्रकार के हर सम्भव मदद करने को तैयार हैं।
साथ ही ढेर सारा आदेश भी जारी कर रही है।
लेकिन यहाँ तो धरातल पर उल्टा ही नजारा देखा जा रहा है।
जनता को अपने हक का सामान भी नहीं मिल रहा है।
वहीं AMO, हारून रशिद ने बताया की मुझे SDM, विनय कुमार सिंह, ने फोन कर बताया की मिरजवा में प्रियंका कुमारी,डीलर,के यहां राशन बाटने में गड़बड़ी कर रही है जाँच किया जाय।
वहीं AMO,हारून रशिद,ने बताया की डीलर की जाँच कर ली गई है।
अनियमतायें पाई गई है।
जो मैंने जाँच कर SDM, को लिखित में दे दिया गया है।
आगे की कार्यवाही वही करेंगे।
अब देखना लाजमी होगा की PDS, डीलर की अनियमतायें में क्या कार्यवाही होती है।
या मिलीभगत से बात को दबा दिया जाता है।

Related posts

धनरुआ में आपसी विवाद में मारपीट, युवक की खंती से नाक कटि

admin

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर सचिव आपदा प्रबंधन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी

admin

किसान महाजागरण में फसल मुआवजा एवं कृषि विकास हेतु संघर्ष का आह्वान

admin

Leave a Comment