ETV News 24
Other

बिहार में महिला डॉक्टरों ने विडियो बनाकर बताया, दयनीय स्थिति के बीच कोरोना से कर रहीं हैं फाइट

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ते आंकड़ों के बीच कथित रूप से महिला डॉक्टरों का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में उन्होंने बताया है कि वो कैसे कोरोना वायरस से फाइट कर रही हैं।
दरअसल बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां जांच में एक साथ एक ही दिन कोविड-19 पॉजिटिव केस के चार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। उधर राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार कोरोना संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बिहार में स्थानीय अस्पताल के अलावा बिहार में मौजूदा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जहां डॉक्टर्स और स्टाफ को पूरी सावधानी के साथ मरीजों का इलाज करने का निर्देश है।
इन्ही सब के बीच कथित चार महिला डॉक्टरों का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में मास्क और कैप लगाए चार महिला डॉक्टर नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई है। विडियो शुरू होते ही सभी डॉक्टर्स एक साथ देशभक्ति गीत गाती हैं- कर चले हम फिदा जानों तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों…।

Related posts

थाना परिसर व बाजार में किया गया सेनिटाइज

admin

कोरोना वायरस के साथ पुलिस पर लगाय बदसलूकी का लगाया आरोप

admin

पटना से जहां बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.।

admin

Leave a Comment