ETV News 24
Other

इंद्रपुरी बराज से नहरों में जलापूर्ति हुई बंद

डेहरी/रोहतास

इंद्रपुरी सोन बराज से पूर्वी संयोजक और पश्चिमी संयोजक नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। बराज में उपलब्ध पानी को सोन नद में डिस्चार्ज किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वर्षा होने के बाद किसानों के खेतों में पानी भर गया है। रबी की फसलों को भी पानी की कोई आवश्यकता नहीं है। इस कारण सोन बराज से पानी की आपूर्ति बंद दी गई है|
विदित हो कि पूर्वी संयोजक नहर से औरंगाबाद जहानाबाद अरवल पटना जिले के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। वहीं, पश्चिमी संयोजक नहर से रोहतास कैमूर भोजपुर बक्सर जिले के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। जल संसाधन विभाग मानिटरिंग सेल के कार्यपालक अभियंता भावना सिंह ने बताया कि वर्षा होने के बाद फसलों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है और किसानों की मांग के मुताबिक सोन नहरों में जलापूर्ति रोक दी गई है। खरीफ फसलों के बुनाई के लिए एक जून के बाद पानी छोड़ा जाएगा।

Related posts

मटकी फोड़ देखने के लिए जुटीं हजारों लोगों की भीड़

admin

बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम-रक्षा-दल महासंघ के शमशाद आलम ने DM, से ली अनुमती।

admin

मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ पंचायत जदयू कार्यकर्ता की बैठक सम्पन हुआ

admin

Leave a Comment