ETV News 24
Other

पावरट्रैक ट्रैक्टर वर्कशॉप का उद्घाटन- विधायक वशिष्ठ सिंह ने किया

करगहर– प्रखंड मुख्यालय के सामने पावरट्रैक ट्रैक्टर वर्कशॉप का उद्घाटन जदयू विधायक वशिष्ठ सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में एबीएम रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं सामुहिक रूप से फीता काटकर किया। प्रोपराइटर रजनीश कुमार सिंह ने किसानों को नव तकनीक जैसे केयर बटन टैक्सी मॉल एवं अनमोल इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की के बारे में जानकारी दी। साथ ही इससे होने वाले फायदा भी बताये। ट्रैक्टर से जुड़ी खेती की नवीनीकरण के बारे किसानों को बताया। वही डीलर रजनीश कुमार सिंह ने काम जैसा, ट्रैक्टर वैसा कांसेप्ट की चर्चा करते हुए किसानों का संयोग एवं सहायता के लिए तत्परता का संकल्प लिया। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि किसानों की मुश्किल घड़ी में सहायता के लिए और घर बैठे सर्विस के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसानों में इस आयोजन का खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर अजय सिंह,मनीष सिंह, विजय सिंह, बादल पटेल, सुनील सिंह, प्रमोद सिंह, अमर प्रसाद, अविनाश केशरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

सरस्वती पूजा की तैयारी शुरू, प्रतिमा निर्माण में जुटे कारीगर

admin

सैफनी की मस्जिदे मुस्तफा की जानिब से अहमद अली पूर्व प्रधानाचार्य जनता इण्टर कॉलेज ने कोरोना राहत कोष में दिये 51000 हजार रुपए

admin

कोरोना वायरस से हुई मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

admin

Leave a Comment