ETV News 24
Other

चलती कार में लगी आग

सासाराम

रोहतास नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां-सहार पथ पर बरडीहां गांव के निकट अचानक चलती हुई कार में आग लग गई। यह घटना शुक्रवार की दोपहर हुई। घटना में कार धू-धू कर जल गई। अच्छी बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों व कार मालिक का पता नहीं चल सका है। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में जली कार इंडिगो है। जिसकी वाहन संख्या जेएच 03 डी/5670 है। कार में सवार सभी लोग आग लगने के बाद कार से उतरकर फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

स्पेक्ट्रम महामेधा टैलेंट सर्च अभियान का सेमिनार बक्सर में संपन्न

admin

पनारी घाट में मिली युवती का धड़ से अलग किया सिर

admin

बालिका उच्च विद्यालय में चाइल्डलाइन का जागरूकता अभियान

ETV NEWS 24

Leave a Comment