ETV News 24
Other

हर क्षेत्र में लीडरशिप विकसित करने का आवाहन किया चित्रगुप्त समाज ने

सासाराम

रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन में बड़े-बड़े वैज्ञानिकों, दार्शनिकों, कानूनविदों, चिकित्सकों, लेखकों-पत्रकारों-संपादकों, पुरातत्ववेत्ताओं, राजनीतिज्ञों, प्रशासकों के रूप में कायस्थ जाति के योगदान से सर्वसमाज विभूषित होता रहा है आज चित्रगुप्त समाज हाशिए पर है। यह समाज नौकरी पेशा वाला बनकर रह गया है। जबकि इस समाज में मेहनत और मेधा दोनों ही मौजूद हैं। मजबूत विस्तृत संगठन से ही इस समाज की प्रतिष्ठा स्थापित हो सकती है। नवगठित चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट को समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय व्यक्ति को आगे बढ़ाने और लीडरशीप को विकसित करने का कार्य करना चाहिए। यह बातें चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से चित्रगुप्त मैदान परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और अन्य सहधर्मी संगठनों से जुड़े जिला, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों-प्रतिनिधियों ने कही। समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में वर्मा एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डा. एसपी वर्मा (सासाराम), विनोद कुमार श्रीवास्तव (पटना), रवीश कुमार (आरा), वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश कुमार सिन्हा (सासाराम), कमल किशोर (औरंगाबाद), राकेशचंद्र सिन्हा (सासाराम) आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. उदय कुमार सिन्हा ने की। संचालन ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया। आरंभ में वरिष्ठ चिकित्सक ट्रस्ट की संस्थापक डा. रागिनी सिन्हा ने स्वागत-संभाषण और अंत में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ने धन्यवाद-ज्ञापन किया।
समारोह में चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों, संरक्षकों और मंदिर निर्माण में अग्रणी योगदान देने वालों दयानिधि श्रीवास्तव, रणधीर सिन्हा, विकास सिन्हा, बरमेश्वर नाथ, कृष्ण किसलय, आलोक श्रीवास्तव उमेश कुमार श्रीवास्तव अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related posts

2,75 लाख रुपए की झपटमारी मामले में पुलिस के हाथ खाली

admin

सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, डीएसपी का बॉडीगार्ड घायल

admin

अनियंत्रित बाइक सवारों ने महिला को मारी टक्कर तीन जख्मी ,दो रेफर

admin

Leave a Comment