ETV News 24
Other

देवर की पत्‍नी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज, पति बंदी

मसौढी/बिहार

नीरज कुमार की रिपोर्ट

अपने देवर की पत्‍नी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति द्वारा अपनी पत्‍नी को मारपीट कर घर से निकाल देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में थाना के निसियावां गांव के नरेश डोम की पुत्री अनिता देवी ने अपने पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर पुलिस ने आरोपित पति सह झारखंड के कोडरमा जिला के झुमरीतिलैया थाना के तिलैया बस्‍ती निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अनिता देवी की शादी अजय कुमार के साथ तीन साल पूर्व हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के दो साल तक पति-पत्‍नी के बीच मधुर संबंध रहा और इस बीच उसे एक पुत्र भी हुआ। लेकिन बाद में उसकी मृत्‍यु हो गई। उसके बाद अनिता देवी के देवर सन्‍नी की शादी हुई। आरोप है कि उसके बाद अजय का अवैध संबंध सन्‍नी की पत्‍नी से हो गया। जब अनिता देवी ने इसका विरोध किया तो उसका पति अजय उसे प्रताडित करने लगा। एक साल पूर्व अजय ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप यह भी है कि बीते रविवार को अजय ने उसे दहेज के एक लाख रूपए लेकर पुनपुन पार्क में बुलाया। लेकिन वह थाना चली आई। इधर अजय अपना ससुराल पहुंच गया। रविवार की देर रात पुलिस ने अजय को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसे जेल भेज दिया।

Related posts

रोहतास जिला के 47 वें स्थापना दिवस मनाया गया

ETV NEWS 24

अगलगी से 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

admin

श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा फागुन महोत्सव पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई

admin

Leave a Comment