नालंदा/बिहार
नीरज कुमार की रिपोर्ट
बिहार शरीफ अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद के नालन्दा जिलाध्यक्ष पद पर बिहारशरीफ निवासी वीरू कुमार चन्द्रवँशी का मनोनयन किया गया है।मनोनयन पत्र जारी करते हुए अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम किशोर भारती ने बताया कि वीरू चन्द्रवँशी समाज को एकजुट करने में सक्षम और ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहरो की रक्षा के लिए संकल्पित है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष वीरू चन्द्रवँशी ने कहा कि अध्यक्ष पद के निर्वहन के लिए हमेशा ततपर रहेंगे और दायित्व को जबाबदेही समझकर पूरा करेंगे।पूरे नालन्दा जिला के प्रखण्ड एवं पँचायत स्तर तक संगठन विस्तार उनकी प्राथमिकता होगी। वही नव मनोनीत जिलाध्यक्ष को अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलन सिंह, राष्ट्रीय सचिव बुलबुल चन्द्रवँशी,बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत चन्द्रवँशी, प्रदेश महासचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा,युवा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, लालो प्रसाद, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, भागवत प्रसाद चन्द्रवँशी आदि नेताओ ने बधाई दी है।