ETV News 24
Other

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना/बिहार

मुख्य संपादक/सरफराज़ आलम

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशेषता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया है कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनायें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति, समृद्धि लेकर आयेगा।

Related posts

हर मोर्चे पर विफल हुई नीतीश सरकार– राजद

admin

पटना में आयोजित होने बाली डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में टिकारी के दलित सेना के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे

admin

फसल क्षति को लेकर डीएम से मिला भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल

admin

Leave a Comment