ETV News 24
Other

केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस फूंका बिगुल

खगड़िया/बिहार

खगड़िया से नीरज कुमार की रिपोर्ट

खगड़िया जिला महिला काॅग्रेस कमिटी की ओर से केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में बेतहासा वृद्धि के खिलाफ खगड़िया शहर में महिलाओ ने रोषपुर्ण प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महिला काॅग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ रेणु कुमारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि रसोई गैसो में लगातार वृद्धि से आमजन परेशान हो गया है।महॅगाई की मार ने लोगो का जीना दुर्लभ कर दिया है।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिला काॅग्रेस जन आंदोलन करेगी।उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं नीतीश सरकार के कुशासन में महिलाए खुद को असुरक्षित महसुस कर रही है।बिहार में आए दिन अपराधियो का बोलबाला हो गया है।महिला काॅग्रेस नगर अध्यक्ष शमा परवीन ने नागरिकता कानुन को वापस लेने की मांग करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर देश में सम्प्रदायिक उन्माद पैदा कर रही है,उन्होंने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए सीएए कानुन भी वापस लेने की मांग की है।उक्त मौके पर काॅग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अरूण कुमार अधिवक्ता,नगर अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी, बेलदौर प्रखण्ड अध्यक्ष मुरारी सिंह, काॅग्रेस नेत्री गायत्री भारती, रेणुका कुमारी, मधुबाला आदि सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओ ने जमजुट कर भाग लिया।

Related posts

युवा सांसद चिराग पासवान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्यालय झाझा का किया निरीक्षण

admin

करोना वायरस पर आस्था के पर्व चैती छठ भारी पड़ रहा

admin

जल जीवन हरयाली, होगी जीवन खुशहाली

admin

Leave a Comment