दिनारा /रोहतास
थाना क्षेत्र के इंदौर गांव में तालाब को लेकर जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी ।जिसमें दोनों ओर के एक-एक लोग घायल हो गये।दिनारा थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शशिकांत सिंह और अरूण सिंह में तालाब को लेकर विवाद उत्पन हुआ था।दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।शशिकांत सिंह द्वारा दर्ज कराए गये प्राथमिकी में अरूण सिंह सहित चार को अभियुक्त बनाया गया है।वहींअरूण सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में शशिकांत सिंह सहित 6 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।