ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया पौधारोपण

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

पन्ना, पवई ,शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में विश्व पृथ्वी दिवस की अवसर पर पौधारोपण किया गया इस अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया कि
हमारे पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है।
वर्ष 1969 में यूनेस्को द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 मार्च, 1970 को इस दिन को प्रथम बार मनाने का निर्णय लिया गया, परंतु बाद में इसमें कुछ परिवर्तन किए गए और 22 अप्रैल के दिन इसे मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दिन का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ‘ग्रह (प्लेनेट) बनाम प्लास्टिक’ है।
पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह को समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यह पर्यावरण की ओर ध्यान आकर्षित करता है और संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देता है।

Related posts

प्रखंड पर भाकपा माले ने दिया धरना

ETV News 24

वार्ड नंबर 8 वासुदेवपुर एक माह के भीतर दोनों चबूतरा घ्वस्त 15 में वित्त आयोग से बनाई गई थी। बोर्ड लगाना संवेदक उचित नहीं समझे

ETV News 24

सरकार व प्रशासन का बाढ के पूर्व दौरान बाद की कागजी योजनाएं फेल – किरण देव यादव

ETV News 24

Leave a Comment