ETV News 24
खगड़ियाबिहार

सरकार व प्रशासन का बाढ के पूर्व दौरान बाद की कागजी योजनाएं फेल – किरण देव यादव

खगडिया

बाढ़ राहत एवं जर्जर सड़क निर्माण हेतु माले ने किया प्रदर्शन

मांगें पूरी नहीं होने पर 25 अगस्त को होगी डीएम का घेराव
# गंगा की बाढ से 41पंचायत की जनता त्राहिमाम – सुनील कुमार
# अनुश्रवण समिति के हो जल्द गठन – आनंदराज
# बाढ पीडितों को जल्द दें राहत – उमेश ठाकुर
# मालगोदाम स्टेशन रोड का जल्द हो निर्माण – अरविंद कुमार

भाकपा माले, देश बचाओ अभियान, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के बैनर तले बाढ पीड़ितों को राहत दिलाने तथा जर्जर स्टेशन – मालगोदाम रोड को निर्माण करने के सवालों को लेकर वायपास रोड दाननगर में आक्रोपूर्ण प्रदर्शन किया गया !
प्रदर्शन में बाढ़ पीड़ितों की समस्या के समाधान करने तथा जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार करने हेतु जमकर नारे लगाये।
भाकपा माले के जिला संयोजक सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि अभी तक जिला से लेकर पंचायत स्तर तक आपदा अनुश्रवण समिति का गठन नहीं किये जाने की घोर निंदा किया । उन्होने किसानों के क्षतिग्रस्त फसल का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग किया। नेताओं ने कहा सरकार व प्रशासन का बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के दौरान,बाढ़ के बाद कि तैयारी टांय टांय फिस्स हो चुकी है। बाढ़ पीड़ितों को राहत कार्य पर्याप्त नहीं है। बाढ़ पीड़ितों को 6 हजार रुपया नगद देने, नाव , शुद्ध पेय जल, चापाकल,पॉलीथिन, शौचालय, पशु चारा, दिया-सलाई,चुरा-सक्कर, सत्तू , बच्चों के लिए दूध एवं बिस्कुट, सामुदायिक किचन, चलंत चिकित्सा शिविर, किरोसिन तेल आदि आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था नगण्य है। बाढ़ पीड़ितों को क्षति-पूर्ति नाकाफी है,जबकि 41 पंचायत में बाढ़ की स्थिति है जिसमें 18 पूर्णतः तथा 23 पंचायत में आंशिक रूप से बाढ़ प्रभाभित है। नाविकों का विगत 5 वर्षों से राशि बकाया है जिसके कारण नाविक प्रसाशन को अपना नाव देना नही चाहते हैं। निजी नाविक जान-माल ढोने के एवज में भाड़ा के रूप में मोटी रकम वसूलते हैं। बाढ़ से गांव टापू बना हुआ है। आमजन त्राहिमाम है। सरकार व प्रशासन बाढ़ योजनाओं को कामधेनु बनाये हुए हैं। कोसी क्षेत्र में डायरिया फैल चुकी है।
बैठक में बाढ़ पीड़ितों के उक्त ज्वलंत सवालों तथा जर्जर सड़क मालगोदाम रोड, स्वतंत्रता स्टेशन रोड, बखरी बस स्टैंड रोड , अलौली देवघट्टा रोड को जल्द निर्माण करने को लेकर 25 अगस्त 2021 को बाढ़ पीड़ितों को मुकम्मल राहत देने की मांग को लेकर देश बचाओ अभियान द्वारा आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में राकांपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुनील कुमार, शहीदेआजम भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के जिला संयोजक आनंद राज, आजपा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, गौतम कुमार, साहिल कुमार, मनीष पासवान, रीतू देवी, सीमा देवी, रंजू देवी, खेत मजदूर किसान सभा के संयोजक धर्मेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया!

Related posts

बिस्कोमान गार्ड एवं स्थानीय लोगों द्वारा चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले

ETV News 24

आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

ETV News 24

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा ब्लॉक के समीप देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया

ETV News 24

Leave a Comment