जनता भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है :- माले
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में सघन प्रचार अभियान चलाने का निर्णय
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
पूसा प्रखंड के कुबौलीराम में भाकपा-माले पंचायत कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माले पंचायत सचिव सुनिता देवी ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे। बैठक में समस्तीपुर से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को गांव- गांव में सघन प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में गांव- गांव में शाखा स्तर पर बैठक करने, नुक्कड़ सभाएं, जन संपर्क अभियान आदि चलाया जाएगा तथा मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की जाएगी।
बैठक में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने संबोधित करते हुए कहा है कि सरकार की विदाई की तारीख तय है। इस बार जनता जनमुद्दों पर वोट देगी। जनता भाजपा से पिछले 10 वर्षों से त्रस्त है। जनता भाजपा से छुटकारा पाना चाह रही है। बैठक में खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, केदार कुमार,सिंधु देवी, आशा देवी, रिंकु देवी, रेणु देवी, रीता देवी, सीमा देवी,धर्म शिला देवी, शांति देवी ,प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, जानकी देवी, टुनटुन पासवान, अरूण पासवान आदि मौजूद थे।