प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिले के सोठगामा के मधुपाकर चौर में हुए महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के आरोपी के रूप में महिला का प्रेमी सामने आया है।पुलिस के अनुसार, प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका उसके साथ धोखा दे रही है। इस शक पर उसने हत्या की साजिश रची। अर्जुन पासवान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और महिला के दोनों फोन भी बरामद किए गए हैं।दलसिंहसराय DSP विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपने बयान में बताया कि वह और महिला साफाई और खाना बनाने वाली महिला से प्रेम प्रसंग था। लेकिन उसे पता चला कि महिला अन्य लोगों से भी संपर्क में है, जिसके कारण उसने घटनास्थल पर जाकर हत्या कर दी। महिला के शव को अस्पताल के चादर से ढंककर छोड़ दिया गया।DSP ने इसके साथ ही बताया कि महिला के साफाई कर्मी का दोनों मोबाइल अर्जुन के पास से बरामद किया गया है। पुलिस अब महिला के फोन की कॉल डिटेल जाँच रही है।