प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर चकमहेसी पुलिस के अपर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने थाना कांड संख्या 6/24 के दो आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर फूलहटटा गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि गांव के ही बिंदेश्वर ठाकुर के पुत्र अवधेश ठाकुर के पुत्र मदन ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । पुलिस को इन दोनों की तलाश थी। वहीं दूसरी और थाना कांड संख्या 32/24 के आरोपी क्लोजर गांव के सुखलाल सहनी के पुत्र संतोष सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो एनबी डब्लू वारंटी अकौना गांव के रामदेव राम पत्नी फूलों देवी को गिरफ्तार किया गया।