प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
बिहार सरकार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमे बिहार राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य के रूप में कल्याणपुर के झहुरी निवासी भाजपा प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर को 15 सदस्यीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है। जैसे ही यह खबर समस्तीपुर में पहूंची भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया है कि जगन्नाथ ठाकुर का इस पद के लिए चयन से समस्तीपुर जिला का गौरव बढ़ा है, इससे समस्तीपुर भाजपा संगठन को और मजवूति मिलेगी।
बधाई देने वाले अन्य नेताओ में एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज भूषण निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, सुशील चौधरी, राम सुमरन सिंह, विधायक वीरेंद्र पासवान, राजेश सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, सुशील चौधरी, राम सुमरन सिंह, वरिष्ठ नेता शशिकांत आनन्द, जय कृष्ण झा, चंद्रकांत चौधरी, मनीप्रसाद भाजपा कल्याणपुर विधानसभा आईटी सेल संयोजक अंकित कुमार त्रिवेदी, प्रशांत कुमार, कल्याणपुर उतरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम, प्रभात सिंह, सुदेश कुशवाहा , पप्पू पंडित इत्यादि रहे।