ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के लाडझाघाट थाने के सलहबुजुर्ग गांव में बहन की ससुराल आये एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव को गमछा के सहारे पेड़ से लटकाया गया था। उधर, परिजनों को आशंका है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया है।मृतक की पहचान बिथान थाने के उजान गांव के अमरदेव मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गयीगमछा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।मृतक के चाचा रामसागर मुखिया ने बताया कि उनका भतीजा 11 मार्च को अपने जीजा के साथ अपनी भाभी के घर सलहाबुजर्ग गांव गया था। वहां से 12 मार्च को वह अपने साले के साथ एक बारात में शामिल होने गया था। इसके बाद वह 13 मार्च को वापस लौटे। इसी बीच गुरुवार की सुबह लोगों को सूचना मिली कि सलहा बुजुर्ग गांव के एक बगीचे में शीशम के पेड़ से मनीष का शव लटका हुआ है। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे। तब तक लोग शव को उतार चुके थे।मृतक के चाचा का आरोप है कि उसके भतीजे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि हत्या किसने की या किस वजह से हुई। परिजनों ने बताया कि मनीष पंजाब में रहता था। वह 15 दिन पहले ही प्रदेश से लौटा था। तब से वह घर पर ही हैं। 11 मार्च को वृद्ध अपनी भाभी के घर गया था।इस मामले में लाडझाघाट थाना प्रभारी अनिल रजक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक का शव गमछे के सहारे लटक रहा था। शरीर पर कोई चोट नहीं थी। हालांकि, परिवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी। हालांकि, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग भी है। हर बिंदु पर जांच करायी जायेगी।

Related posts

समस्तीपुर एसo केo मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पटना के द्वारा राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा का हुआ आयोजन

ETV News 24

भोजपुर में लड़की अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज

ETV News 24

पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों के लिए 28 अक्तूबर के चुनाव में महागठबंधन के वर्चस्व की होगी अग्नि परीक्षा

ETV News 24

Leave a Comment