ETV News 24
देशपटनाबिहार

पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों के लिए 28 अक्तूबर के चुनाव में महागठबंधन के वर्चस्व की होगी अग्नि परीक्षा

प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है।इसको लेकर सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।पहले चरण में राज्य सरकार के आठ मंत्रियों समेत कई दिग्गज मैदान में हैं,जिनके भाग्य का फैसला 28 को ईवीएम में कैद हो जाएगा।इनमें कौन जीत की माला पहनेगा,यह तो दस नवंबर को मतगणना के दिन ही तय होगा।

*प्रथम चरण के चुनाव में सूबे के कई मंत्रियों के भाग्य का फैसला*
जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा,गया टाउन से कृषि मंत्री प्रेम कुमार, जमालपुर से ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार,दिनारा से विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह,बांका से राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल,लखीसराय से श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा,चैनपुर से खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद और राजपुर से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला चुनावी जंग में कूदे हैं।

*पूर्व सीएम सहित कई दिग्गज भी मैदान में*
इसके अलावा चर्चित उम्मीदवारों में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज से,यहीं से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी राजद के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं जमुई से पूर्व मंत्री व राजद नेता विजय प्रकाश, भाजपा की श्रेयसी सिंह जमुई से, कांग्रेस के अनंत सिंह मोकामा से चुनाव मैदान में हैं।लोजपा के दिग्गज प्रत्याशियों में दिनारा से राजेंद्र सिंह,सासाराम से रामेश्वर चौरसिया व जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा मैदान में हैं।
*राजद के 42 व जदयू के 35 मैदान में*
पहले चरण में जिनके भाग्य का फैसला होना है,उनमें राजद के 42 तो जदयू के 35 उम्मीदवार शामिल हैं।इसके अलावा भाजपा के 29,कांग्रेस के 21,माले के आठ,हम के छह और वीआईपी के एक प्रत्याशी इस चरण में भाग्य अजमा रहे हैं। इसी प्रकार रालोसपा के 43,लोजपा के 42 और बसपा के 27 उम्मीदवार हैं। लोजपा के 42 उम्मीदवारों में 35 जदयू के खिलाफ है। वहीं छह हम तथा एक वीआईपी के विरुद्ध लड़ रहे हैं।
वर्तमान सीटिंग सीटें
राजद : 25
जदयू :23
भाजपा : 13
कांग्रेस : 08
हम : 01
माले : 01

Related posts

जितवारपुर किंग्स ने 2 रनों से मैच जीत हासिल किया

ETV News 24

18 दिसंबर से बढ़ेगा ठंड का कहर, 10 डिग्री से नीचे जा सकता है तापमान

ETV News 24

उचकको ने उड़ाए ₹31000

ETV News 24

Leave a Comment