ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला 15 वर्षीय युवती का शव

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर में 15 वर्षीय युवती का शव पेट्रोल पंप के पीछे मिलने से सनसनी फ़ैल गयी हैं। मामला जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र का हैं। जहाँ गोही गांव स्थित पेट्रोल पंप के पीछे ताड़ी की दुकान के पास मंगलवार की सुबह एक युवती का शव मिला। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी।
उसके गले पर भी निशान मिले हैं। युवती की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गोही वार्ड निवासी कैलाश साह की 15 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि गांव के ही लोगों से दुश्मनी के कारण उसकी हत्या कर दी गई।मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि उसकी बहन सोमवार को अपनी मां के साथ सरसों का पेड़ काटने के लिए खेत में गयी थी। शाम को कुछ सरसों बच गई तो उसकी मां ने उसे सब्जी लाने को कहा और बची हुई सरसों काटकर चली गई। देर शाम जब वह सब्जी लेकर लौटी तो घर में चांदनी नहीं दिखी।बाद में जांच शुरू की गई लेकिन चांदनी का कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब 10:00 बजे जब ग्रामीण पेट्रोल पंप के पीछे खेत में गए तो चांदनी का शव देखा और उसके गले पर चोट के निशान थे। ऐसा माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। चांदनी के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के ही संतोष महतो और मोनवर महतो के बीच पहले से ही विवाद था और उन्हें शक है कि उनकी बहन की हत्या दोनों ने मिलकर की है।एएसपी संजय पांडे ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। बच्ची के गले पर राउंड में गला घोटे जाने का निशान मिला है। परिजनों ने पूर्व विवाद के कारण गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक लड़की के शरीर पर गर्दन पर निशान के अलावा कोई घाव का निशान नहीं था। उन्होंने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Related posts

दिवंगत क्रांतिकारी लक्ष्मी साह के परिजनों से मिले दर्जनों सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्त्ता

ETV News 24

सड़क हादसे में युवक की मौत , परिजनों का रो – रोकर हुआ बुरा हाल

ETV News 24

ताजपुर में रेल लाईन की मांग पर प्रदर्शन 22 जून को- राम कुमार

ETV News 24

Leave a Comment