ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

उजियारपुर लोकसभा से नित्यानंद राय ही होंगे एनडीए उम्मीदवार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित केदार संत रामाश्रय कॉलेज परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उजियारपुर लोकसभा संवाद का आयोजन किया।कार्यक्रम को वर्चुअल मोड से संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ”इस बार भी हम उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। लोग अफवाह फैला रहे हैं कि वह यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह गलत है। यहां देवतुल्य लोगों से हमें जो सम्मान मिला है, उसे हम कभी नकार नहीं सकते। यहां की जनता ने उन्हें पहली बार सांसद चुना और वे बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बने।जब वे दूसरी बार सांसद बने तो उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पद मिला। सरायरंजन, आदर्श थाना दलसिंह सराय में श्रीराम जानकी कॉलेज, दलसिंहसराय 32 नंबर गुमटी, उजियारपुर में सड़कों का सुधार, इन सभी कार्यों ने उजियारपुर को विकास की धारा में शामिल किया।वहीं दूसरी ओर बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा था की उजियारपुर से बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी का नाम भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जदयू दोनों सीटें जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Related posts

दो कोरोना पॉजिटिव मिले

ETV News 24

हो – हंगामा के कारण वार्ड सचिव का चुनाव स्थगित

ETV News 24

राजवाहा से बरामद हुआ अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

ETV News 24

Leave a Comment