ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दलसिंहसराय के वीआईपी कॉलोनी स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र से वृहस्पतिवार को आयोजित शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसे हरी झंडी दिखाकर प्रमुख एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० सीपी गुप्ता ने रवाना किया।शोभायात्रा में वाहन पर अमरनाथ बाबा की भव्य झांकी सजाई गई। जिसके द्वारा भगवान शिव को सर्वोच्च, सर्वज्ञ, सर्व धर्ममान्य, सर्वशक्तिमान और सर्वोपरि दर्शाया गया।शोभायात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर पूरी हुई। जिसमें सैकड़ों भाई-बहनों ने शिव ध्वज एवं शिव संदेश की तख्तियां लेकर हिस्सा लिया। लोगों को व्यसन-बुराई व विकारों से मुक्त होने का संदेश देने के साथ-साथ 29 फरवरी को अपराह्न 1:30 बजे से थाना रोड स्थित बालमुकुंद पूरणमलजी की गद्दी में होने वाले शिव जयंती के आयोजन में आने हेतु निमंत्रण पत्र भी दिया गया।बीके सोनिका बहन ने दलसिंहसराय वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान शिव से उनकी संतान होने के नाते अपना सच्चा हक जानने व लेने के लिए 88 वें शिव जयंती महोत्सव में अवश्य पधारें।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से विजय भाई, विनोद भाई, विनोद ठाकुर भाई, जयजयराम भाई, मनोहर भाई, मंटून भाई, शिवजी भाई समेत सैकड़ों भाई-बहन शामिल हुए।

Related posts

हिंदी विभाग, उमा पाण्डय महाविद्यालय पूसा द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

ETV News 24

मारवाड़ी बाजार में हुए गोलीबारी में घायल जिंदिगी मौत से जूझ रहे है,दर्जनों पर किया गया Fir

ETV News 24

दो युवकों की हुई मौत

ETV News 24

Leave a Comment