ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ आंदोलन होगा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के समस्तीपुर नगर अध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है और आंदोलन की चेतावनी दी है।उन्होंने कहा है कि एक साल बाद भी नगर निगम की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है।इससे शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया है। जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की पहले भी यही समस्या है।नगर निगम की 12 पंचायतों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और सफाई व्यवस्था नहीं है।नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में कम से कम तीन साल तक कोई कर नहीं लगाने, नगर निगम को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की दिशा में कार्य करने और आम जनता को जाम से मुक्ति दिलाने की मांग पूरा नहीं होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।

Related posts

बेरोजगारी के खिलाफ नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आइसा ने निकाला मशाल जुलूस

ETV News 24

हम जंग में कोरोना को हरायेगे-जय कुमार

ETV News 24

नहाने के क्रम में चार युवक इन्द्रपुरी बराज में डूबने से मौत

ETV News 24

Leave a Comment