प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड के ई किसान भवन में आत्मा की बैठक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपस्थित सदस्य मुकेश कुमार राय नवल किशोर सिंह आदि ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बीज वितरण समय पर नहीं किया जाता है जब आधा समय बीत जाता है तब गुणवत्ताहीन बी का वितरण किया जाता है जिससे किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त। अन्य सदस्यों ने भी कई यहां मुद्दे उठाए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तर दिए। समय पर रासायनिक उर्वरक के अभाव पर भी चर्चा चली। बैठक में सभी सदस्य मौजूद थे।