ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

खानपुर थाना अन्तर्गत ग्राम सिमराहा में हुई 06 वर्षीय बच्ची की रेप कर हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुये आरोपी पिता समेत एक अन्य को निरूद्ध किया गया है

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

घटना रात्रि में मृतका की माँ / वादिनी अपने 04 बच्चों के

साथ अपने घर में सोयी हुई थी। वादिनी के पति / मृतका का पिता उसी कमरे में खाट पर सोया हुआ था। अचानक इनकी 06 वर्षीय पुत्री (मृतका) प्रिया कुमारी जोर से चिल्लाई तो वादिनी का निंद खुली तो ये सुनी की इनकी उक्त पुत्री चिल्लाकर बोल रही थी की पापा मुझे छोड़ दिजीए। ये उठी तो देखी की इनकी पुत्री इनके पास नहीं है खाट पर बैठ कर रो रही है तथा इनका आरोपि पति खाट पर सोया हुआ है। तो ये अपनी पुत्री को अपने पास लेकर सो गयी। जब इनका छोटा बेटा जगा तो ये देखी की इनकी पुत्री मृतका प्रिया कुमारी गायब है। तब ये अपने पति से झगड़ा करने लगी। इस पर इनका आरोपी पति इनको मारपीट कर बहोश कर दिया। जब ये सुबह उठकर अपने पुत्री एवं अपने पति को खोजबीन की तो दोनों में से कोई नहीं मिला। जब इनका पति 05.01.2024 को घर आया तो ये अपने पति से पुत्री के बारे में पूछी तो इनका आरोपी पति बोला की बलात्कार कर उसे जान से मार कर छोटुआ के साथ मिलकर मोटरसाईकिल से ले जाकर छबकी पोखर के किनारे फेक दिया। जिस पर ये चिल्लाते हुये पुलिस को खबर करने के लिये बोली तो इनका आरोपी पति इनको धमकी दिया की ये बात किसी से नहीं बताओगी नही तो तुमको भी मार देंगे। उक्त मामले में वादिनी के फर्दबयान के आधार पर खानपुर थाना कांड सं0-05/24, दिनांक-05.01.2024, धारा-376 (ए) (बी0)/302/201/34 एवं 4/6 पॉक्सों एक्ट दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये खानपुर थाने की पुलिस द्वारा लगातार अरोपि पिता को गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी की जा रही थी इसी कम में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के आरोपि पिता भरत यादव एवं शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाला एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। अरोपि भरत यादव ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। एफ०एस०एल० टीम को घटनास्थल पर बुलाकर घटना संबंधित प्रदर्श को जप्त किया गया है।

गिरफ्तार

01. भरत यादव पिता सिताराम यादव सा0 सिमराहा थाना खानपुर जिला।

बरामदगी –
01. कांड में प्रयुक्त मोटर साईकिल।
02. 01 मोबाइल

छापेमारी दल
01. पु०अ०नि० मो० फहीम, थानाध्यक्ष खानपुर थाना।
02.पु०अ०नि० श्यामवंती कुमारी, खानपुर थाना।
03 . पु0अनि0नरेंद्र कुमार, खानपुर थाना।
04. थाना सशस्त्र बल के जवान।

Related posts

जिला स्तरीय समन्वय समिति तथा अनुश्रवण समिति की बैठक इस मुद्दे पर हुई चर्चा

ETV News 24

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के असफल विश्वविद्यालय संचालन का परिणाम विश्वविद्यालय कांड – आइसा

ETV News 24

जाप कार्यकर्ताओं ने पीएम-सीएम का पुतला फूंका

ETV News 24

Leave a Comment