ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आए हुए अक्षत का वितरण किया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

भाजपा चकमेहसी मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में भाजपा एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने मालीनगर पंचायत के सभी घरों में जाकर अयोध्या से आए हुए अक्षत और निमंत्रण पत्र का वितरण कर आम जनों से 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव मानने का आग्रह किया। मौके पर कल्याणपुर के संघ के खंड कार्यवाह बालमुकुंद पांडे ने सभी ग्रामीणों को 22 जनवरी के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर बने हुए भव्य मंदिर का दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया। वितरण कार्यक्रम में खंड सह कार्यवाह मनोज तिवारी, पूर्व मुखिया विजय शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, उमाशकर ठाकुर, शिवचंद्र चौधरी, अवधेश ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, अनीश त्रिवेदी, अंकित त्रिवेदी, राकेश तिवारी, रंजित महतो,राजीव ठाकुर, राजेश राय, विनय ठाकुर, दीपक गुप्ता, सुदेश कुशवाहा, ललित ठाकुर, अश्वनि ठाकुर, मनीष शर्मा, सुरेश दास,सुरेश राय सहित दर्जनों भाजपा एवं संघ के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

सहरसा में लॉक-डाउन लगाने को लेकर हर वर्ग के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

ETV News 24

आंधी,बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित

ETV News 24

करौरी बालिका के साथ बलात्कार करने वाले असम से गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment