प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर श्री राम की धाम अयोध्या से आई अक्षत वितरण कार्यक्रम बाजे गाजे के साथ प्रखंड क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव से श्री सती महारानी के स्थल से शुरू हुई।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि संघ के बालमुकुंद पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद उपाध्यक्ष दिव्यांग विकास कुमार विधानसभा प्रभारी सह किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा जिला युवा मंत्री प्रभात कुमार सिंह मुकेश कुमार सिंह मंडल महामंत्री मुन्ना कुमार सिंह आदि के सक्रिय सहयोग से गांव के एक-एक घर में जाकर अक्षत का वितरण किया। ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि 22 जनवरी को आप सभी राम भक्त अपने-अपने घरों में पांच-पांच दीपक जला देंगे। गांव के मंदिरों में हनुमान चालीसा रामायण पाठ का आयोजन कर अयोध्या में श्री राम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घरों में यज्ञ करें। अयोध्या के शुरू होने वाले 16 जनवरी से 22 जनवरी तक की कार्यक्रमों की पूरी जानकारी दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राम ने बताया कि रविवार को अछत वितरण कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के तीरा पंचायत के रजपा, मलकौली जटमलपुर में बाजे गाजे के साथ वितरण की जाएगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर हरिकांत ठाकुर श्याम नारायण शर्मा आदि सक्रिय रहेंगे।