ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

शराब तस्कर अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिसकर्मी पर हमला थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी ज़ख्मी

करगहर /रोहतास

थाना क्षेत्र के शनिवार की रात कल्याणपुर गांव में शराब तस्कर के घर छापेमारी करने करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिनका इलाज सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है।
इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी उन्होंने बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि शराब तस्कर अभियुक्त कुंदन पासवान के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे छुड़ाने के लिए दर्जनों लोगों ने पुलिस बल पर इंट पत्थर एवं लाठी डंडे से हमला कर दिया। कई पुलिसकर्मी नाली में गिर गए। कुंदन पासवान पर पूर्व में शराब तस्करी के मामले में प्राथमिक की दर्ज की गई है। हमले के बाद कुंदन को ग्रामीण छुड़ा ले गए। पुलिस ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले के बाद वहां से भाग खड़ी हो गई। घायल पुलिस कर्मियों में थानाध्यक्ष के अलावा जसवंत कुमार कांस्टेबल जसवंत कुमार महिला सिपाही वर्षा कुमारी एवं चौकीदार धर्मेंद्र कुमार शामिल है। पुलिस ने इस मामले में 19 लोगों को नामजद एवं 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related posts

समस्तीपुर में पुलिस कस्टडी में बुजुर्ग की मौत

ETV News 24

रमना दरगाह पर चादरपोशी कर लालू यादव की सेहतयाबी और लंबी उम्र के लिए मांगी दुआएं

ETV News 24

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल मैदान गोलंबर को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया

ETV News 24

Leave a Comment