ETV News 24
करगहरबिहाररोहतास

पंचायत समिति की बैठक संपन्न

करगहर/ रोहतास
प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिती की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह व प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने किया। पंचायत समिती के बैठक में विभिन्न योजनाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से सवाल किये। इस पर संबंधित अधिकारी सवाल का जवाब देते नजर आये। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने मनरेगा से संबंधित पीओ से अगामी वर्ष को लेकर पशु शेड व मिट्टी करण करने को लेकर चर्चा की वही रोगियों के स्वास्थ्य संबंधित सवाल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जानकारी ली। वही मुखिया राजू सिंह ने मनरेगा से संबंधित खाता के डीबीटी को लेकर अपना पक्ष रखा। मुखिया वरूण सिंह ने विद्यालय में नियोजित शिक्षक के बहाली करने को लेकर प्रस्ताव रखा। बीडीसी दुर्गेश ओझा ने पंचायत के विद्यालयों की दूरी को देखते हुए नजदीक केंद्र बनाने की बात को कहा। वही श्री ओझा ने स्वास्थ्य संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पंचायत में डेंगू ,मलेरिया जैसे विभिन्न रोगो के लिए विभिन्न तरह के केमिकल के छिड़काव हेतू चिकित्सा प्रभारी से पक्ष को रखा। मुखिया सेंदुआर मुखिया अशोक कुमार सिंह ने आँगनबाडी केंद्र के सहूलियत से कार्य किये जाने व मनरेगा , अंचल से संबंधित परिमार्जन, दाखिल खारिज हेतू बातों को अधिकारी के समझ रखा। बैठक में मुखिया, पंचायत समिति ने अपने- अपने पंचायतों में हो रहे समस्याओं को रखा। मौके पर अंचलाधिकारी तान्या कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्रा, पीओ दिप्तेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार , उप प्रमुख धर्मशीला देवी, स्वच्छता समन्वयक अशोक कुमार सिंह, बीपीएम जीविका रजनीश रंजन, जेई मयंक गौतम, सुनिल कुमार , विद्युत विभाग जेई पियूष कुमार, मुखिया मनोरमा देवी, इंदू देवी, ममता देवी, साजदा बेगम, गुड़िया देवी, अरविन्द बैठा , कुंजन कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित हुए।

Related posts

जिला परिसदन में राष्ट्रीय लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री प्रिंस राज ने प्रेस वार्ता करते हुए

ETV News 24

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्थलों का भौतिक सत्यापन

ETV News 24

डीएम ने निबंधन एवं परामर्श केंद्र का किया औचक निरीक्षण

ETV News 24

Leave a Comment