प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड के कुढ़वा पंचायत के सिंधिया वार्ड 12 में रविवार की देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। जिसमे एक बकरी व एक महिला बुरी तरह झुलस गई। घायल महिला की पहचान कुढवा पंचायत सिघिया वार्ड 12 निवासी स्व0 रामविलन राय चंद्रकला देवी के रूप में हुई है।इस संबंध में अंचलाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि स्थानीय हल्का कर्मचारी को जांच करने के लिए भेजा गया है। जांच उपरांत सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता दी जाएगी।