ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

ठंड बढ़ने के साथ ही मानवाधिकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मूसेपुर में गर्म कपड़ा का किया वितरण, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढाया हाथ

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर ठंड बढने के साथ ही मानवाधिकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने रविवार को शहर से सटे मूसेपुर गांव में जरूरतमंदों के बीच गर्म पकड़ों का वितरण किया। इस दौरान स्थानीय जलप्रतिनिधियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्थान के प्रशासनिक पदाधिकारी चंद्रहास कुमार ने कहा कि संस्थान द्वारा समस्तीपुर में इस बार पांच हजार लोगों को गर्म कपड़ा जैसे कंबनल आदि का वितरण करने का लक्ष्य रखा। आज से कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। यह अभियान अभी ठंड तक जारी रहेगा। इसके तहत रेलवे स्टेशन, फुटपाथ, बस स्टैंड आदि जगहों पर वितरण किया जाएगा। पहले दिन एक हजार से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।
वितरण के लिए जरूरत मंदों के गांव व स्थल कर लिया गया है चुनाव संस्थान के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान को लेकर संस्था के द्वारा जगरुतमंदों के गांव व स्थल का चुनाव कर लिया गया है। अब एक-एक कर सभी स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि की मदद से कार्यक्रम का अयोजन कर जरूरत मंदों को गर्म कपड़ा व कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कमेटी के लोग पहले चुनिंदा गांव में जाकर जरूरत मंदों की सूची बनाते हैं। उसके बाद सूची के आधार पर गर्म कपड़ा व कंबल का वितरण किया जाता है। यह कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष दिसंबर से जनवरी महीने तक लगातार आयोजित किया जाता है। इस मौके पर जिला प्रधान अभय प्रकाश, जिलाध्यक्ष प्रदुमन कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार, वारिसनगर के पूर्व उप प्रमुख शिवशंकर महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

वामपंथी दलों ट्रेड यूनियन के विरोध दिवस

ETV News 24

करमैनी में 150 लोगो ने वैक्सीन

ETV News 24

बिना कनेक्शन लिए बिजली जलाना पड़ा महंगा, विभाग ने ठोका जुर्माना

ETV News 24

Leave a Comment