ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

दलसिंहसराय मे स्वर्ण व्यवसाई से लूट मामले का उदभेदन,लुटे गए समान के साथ दो गिरफ्तार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के अंतर्गत दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सोयरा नगरगामा के बीच में एक स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियो ने हथियार का भय दिखाकर कुछ चाँदी का सामान तथा आठ हजार नगद रूपया एवं एक सोने का चैन छिन लिया गया था जिसके आलोक में दलसिंहसराय थाना सं0-407 / 23, दिनांक-10.10.2023 धारा-392 भा0द0वि० दर्ज की गई थी तथा उसके सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया था। उक्त कांड का दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा सफल उद्भेदन किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके घर से कांड में लूटी गई सामानों की बरामदगी भी की गई है। इसके अतिरिक्त उजियारपुर थाना कांड सं0-409/23, दिनांक 31.10.2023 धारा-392/411 भा०द०वि० में भी एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

बरामदगी:-

एक कपड़े का थैला
एक टिफिन
चाँदी का बना एक कड़ा का टुकड़ा।
चाँदी का एक लॉकेट एवं एक तार।
एक मोबाइल।
गिरफ्तारी: 01. अभिषेक कुमार पिता बैद्यनाथ पासवान सा०-केवटा पिपरपाती थाना दलसिंहसराय जिला- समस्तीपुर। (दलसिंहसराय थाना कांड सं0-407 / 23 )

गोपाल चौधरी पे० मनोज कुमार चौधरी सा०-पिपरपाती केवटा थाना दलसिंहसराय जिला- समस्तीपुर (उजियारपुर थाना कांड सं0-409 / 23 में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।)
छापामारी दल

कुमार ब्रजेश, पुलिस निरीक्षक, दलसिंहसराय अंचल!
मुकेश कुमार, पु०नि०-सह-प्रभारी डी०आई०यू० शाखा, समस्तीपुर। 03. अनिल कुमार, पु०नि० सह थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय।
पु0अ0नि0 शम्भूनाथ सिंह, अपर थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय।
पु0अ0नि0 ​​चॉकलेट आश्रम, विद्यापतिनगर
पु०अ०नि० चन्द्रभूषण कुमार, ओ०पी० अध्यक्ष घटहो।
पु०अ०नि० मंजूला मिश्रा, दलसिंहसराय थाना
पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह, दलसिंहसराय थाना ।
पु0अ0नि0 ​​राहुल कुमार एवं पु0अ0नि0 ​​राजन कुमार, पु0अ0नि0 ​​सन्नी कुमार, सिपाही अखिलेख कुमार सभी डी0आई0यू0 टीम, कर्मचारी।

Related posts

सोनभद्र लायंस क्लब द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

ETV News 24

बीडीओ निष्पक्ष रूप से वार्डO सचिव का कराये चुनाव अन्यथा आंदोलन- सुरेन्द्र

ETV News 24

मेहनत और कठिन लगन से सुचिता ने दरोगा बन साबित किया कामयाबी सिर्फ मेहनत से ही मिल सकती हैँ

ETV News 24

Leave a Comment