ETV News 24
करगहरबिहाररोहतास

जया पान्डेय बनी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी

करगहर रोहतास। प्रखंड क्षेत्र शहर मेंदनी निवासी स्व जनार्दन पांडेय की पुत्री जया पान्डेय बिहार लोक सेवा आयोग 67 वीं में 451 रैंक पाकर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनी हैं। जबकि विभागीय रैंक में 30 वां रैंक मिला है। इसके पूर्व बीपीएससी 64 वीं सफलता प्राप्त कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में बक्सर जिला के नावानगर में पदस्थापित थी। उसने बताया कि 2016 में शंकर कालेज से स्नातक करने के बाद वह 2017 में यूपीएससी तैयारी के लिए दिल्ली चली गई। प्राथमिक से लेकर स्नातक पढ़ाई सासाराम से की है।एक साल कोंचिग करने के बाद घर पर ही तैयारी करने लगी।डीएवी स्कूल सासाराम में पदस्थापित माता इंदु पान्डेय के आशीर्वाद एवं भरपुर सहयोग से इस जगह पर पहुंची हूं।माता इंदु ने अपनी बेटी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मामा प्रखंड क्षेत्र के समरडिहां निवासी रविन्द्र तिवारी का भी सहयोग रहा।जो हमेंशा मनोबल बढ़ाया करते थे। प्रखंड के कई लोगों ने उसे बधाई दी है। बधाई देने वालों में शैलश दूबे, राम कृपाल दूबे, शशिकांत दूबे, पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया जूही कुमारी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजन सिंह सहित कई अन्य शामिल हैं।

Related posts

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के नए कार्यवाहक कुलपति डॉ. कृष्ण कुमार

ETV News 24

पीएचसी के सामने आशा कार्यकर्ताओ ने किया धरना प्रदर्शन

ETV News 24

लखन मोड़ पर नाला को कनेक्टेड करने के लिये पुलिया का होगा निर्माण

ETV News 24

Leave a Comment