प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर के काली स्थान के प्रांगण में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें कथा वाचक अनुपानंद जी महाराज के द्वारा भगवत कथा का पाठ कर रहे है।इसका आयोजन मालीनगर के ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।भागवत कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे है। शुक्रवार की रात भगवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण की झांकी निकाली गई।इस दौरान अनुपानन्द जी महाराज ने कहा कि भगवान को धारण करने से सारे बंधन खत्म हो जाते हैं।वही चिंतन ही जीव के कल्याण का साधन है।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रशांत कुमार उर्फ मन्नी सिंह, शशि शंकर ठाकुर,श्रुति सांडिल्य, उप सरपंच प्रतिनिधि नंदन ठाकुर, प्रियांशु कुमार, उप मुखिया देवेंद्र ठाकुर, पूर्व उप मुखिया अशोक वर्मा, शंभू कुमार शर्मा, राकेश तिवारी, रूपेश कुमार,विजय शर्मा, अवधेश ठाकुर, गौरव कुमार, मचकुंड मिश्रा, किसलय कुमार उर्फ बिट्टू , आदि मौजूद रहे।