ETV News 24
पटनाबिहार

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बिहार दौरे के क्रम में पटना से गया के लिए रवाना, हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी गई

पटना :- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज पटना से गया के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पटना हवाई अड्डे पर विदाई दी गई। हवाई पट्टी पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मेयर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर0एस0 मट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ० एस० सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमण्डल श्री कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज श्री राकेश कुमार राठी, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा ने विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।

Related posts

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा मेजर ध्यानचंद की जयंती

ETV News 24

18 घंटे के टिकट चेकिंग अभियान में 9280 पकड़े गए

ETV News 24

पूर्व उप प्रधानमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

ETV News 24

Leave a Comment