ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा मेजर ध्यानचंद की जयंती

सासाराम/बिहार/Etv News 24

*जयंती के अवसर पर सम्मानित की जाएंगी बालिका खिलाड़ी।*

सासाराम– हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।उक्त बातें क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री सह जिला कबड्डी संघ के सचिव रवि पांडेय ने कही।उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को हाई स्कूल तिलौथू के प्रांगण में प्रभारी प्राचार्य सह कोषाध्यक्ष क्रीड़ा भारती रोहतास मैकू राम के नेतृत्व में किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक आयोजन समिति का भी गठन किया गया है।
क्रीड़ा भारती रोहतास के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित करने के लिये राजमाता जीजाबाई पुरस्कार समारोह को सफल बनाने के लिए मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर एक आयोजन समिति का गठन संरक्षक डॉ आलोक कुमार तिवारी की देखरेख में किया जाएगा।
काराकाट के पुर्व विधायक राजेश्वर राज की क्रीड़ा भारती बिहार प्रान्त के अध्यक्ष बनाये जाने पर क्रीड़ा भारती के संरक्षक डॉ आलोक कुमार तिवारी,राजेश तिवारी,रवि पांडेय,मनोज कुमार,क्षितिज सिंह, विजयंत सिंह,मैकू राम सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

किसान महासभा का संघर्ष लाया रंग, किसानों के गेहूं का किया गया खरीद

ETV News 24

विवाहिता बेटी को पानी में डूबने की मौत पर डिहरा गांव में मचा कोहराम

ETV News 24

दो बोरा व्हिस्की बरामद धंधे बाज भागने में सफल हो गया

ETV News 24

Leave a Comment