ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड के थाना क्षेत्र के विशनपुर पुरानी दुर्गा स्थान के समीप समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में बुधवार रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के घ्रुवगामा वार्ड 03 निवासी मनचन राम के पुत्र 26 वर्षीय गुड्डू कुमार राम के रूप में हुई है। देर रात सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुची।कल्याणपुर के घ्रुवगामा निवासी गुड्डू राम मथुरापुर ओपी बाजार स्थित एक होटल रेस्टोरेंट में कुक का काम करते थे। हर दिन की तरह बुधवार रात दस बजे होटल में काम समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इस क्रम में विशनपुर पुरानी दुर्गा स्थान के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्वजनों ने बताया कि गुड्डू राम की पत्नी और एक तीन साल का पुत्र है। वर्ष 2015 में गुड्डू की शादी हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में मझला था। पिता गांव में ही खेती मजदूरी करते है। गुड्डू का बडा भाई बब्लू राम भी शहर के एक होटल में कुक का काम करता है। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रतर कार्रवाई की जाएगा।

Related posts

पार्टी हित में निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करें कार्यकर्त्ता : डॉ० मनीष रंजन

ETV News 24

जमीनी विवाद में मारपीट

ETV News 24

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, भावी योजनाओं से भी हुए अवगत

ETV News 24

Leave a Comment