ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, भावी योजनाओं से भी हुए अवगत

सासाराम

रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के भलुनीधाम जरासंध भवन में भाजपा का दो दिवसीय विधानसभा प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों, योजनाओं, काय्रकर्ताओं का दायित्व, संगठन नेतृत्व, पार्टी का इतिहास व भावी योजनाओं से अवगत हुए
प्रशिक्षण कार्यक्रम छह सत्रों में संचालित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने 2014 के बाद भारत में आए राजनीतिक बदलाव में भाजपा की भूमिका विषय पर विस्तार से बताया। कहा कि कार्यकर्ता का अपना महत्व होता है। एक-एक कार्यकर्ता की बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रदेश समिति सदस्य जितेंद्र सिंह ने दूसरे सत्र का प्रशिक्षण देते हुए भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर विस्तार से चर्चा की। तीसरे सत्र में प्रदेश प्रवक्ता व महिला मोर्चा की पूनम सिंह ने वर्तमान परिवेश में इंटरनेट मीडिया विषय पर सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। वही सत्र चार में जितेंद्र पांडे, पांच में विवेक सिंह तथा धीरज तिवारी ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देने का कार्य किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में आगत अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माला देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता जनार्दन सिंह ने किया। मौके पर दिनारा मंडल अध्यक्ष परमहंस राय , अयोध्या राय, पिटू सिंह, महामंत्री विनोद सिंह, मुकेश गुप्ता, मुन्ना पांडेय, सुनील कुशवाहा, मनोकामना सिंह, बच्चन चौबे, अजय ठाकुर, चन्द्र भूषण ठाकुर, राम किशन सिंह, भूलन ओझा, राजबली चौबे सहित कई सदस्य शामिल थे

Related posts

राजस्व अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

ETV News 24

बलहा गांव के एक युवक को जेल

ETV News 24

ताजपुर में विधुत संकट के खिलाफ बुधवार को विधुत अधिकारियों का पूतला दहन आंदोलन- आसिफ होदा

ETV News 24

Leave a Comment