ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

बिक्रमगंज में सेविकाओं ने किया एक दिवसीय भूख हड़ताल

प्रभारी सीडीपीओ शशि कुमारी ने जूस पिलाकर भुख हड़ताल को तोड़वाया, सेविकाओं ने सौपा ज्ञापन

5 सूत्री मांग पर डटी सेविका-सहायिका

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

बिक्रमगंज/रोहतास। मंगलवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन पुनः एक जुट होकर केंद्र सरकार और बिहार सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए भूख हड़ताल किया। जिसकी अध्यक्षता बिक्रमगंज प्रखंड के आंगनवाड़ी संघ की उपाध्यक्ष रेखा देवी ने किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी संघ की उपाध्यक्ष रेखा देवी ने बताया कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ दोहरी नीति अपनाते हुए अभी भी सौतेलापन व्यवहार कर रही है। बिहार राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी सेविकाओं के द्वारा पहले तीन दिवसीय हड़ताल किया गया ताकि ताकि सरकार आकर हमारे शीर्ष नेताओं से वार्ता करें। इसके बावजूद भी केंद्र सरकार और बिहार सरकार सेविकाओं की मांग को अनदेखी कर रहा है ।जब सरकार और विभाग के किसी अधिकारी ने संघ के नेताओ से वार्ता करना उचित नही समझा तो 9 अक्टूबर से बिहार की सारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान करते हुए सारे कार्यो पर पूर्ण रूप से विरोध करते हुए हड़ताल पर चली गयी है। इसी कड़ी में बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बिक्रमगंज आंगनवाड़ी सेविका संघ की उपाध्यक्ष रेखा देवी, कार्यकारणी अध्यक्ष लालती कुमारी, कोषाध्यक्ष संगीता सिंह, उप सचिव ज्योति कुमारी, सुधा कुमारी पुष्पा कुमारी, बैजंती कुँवर व सहायिका नीलम देवी, मिथलेश देवी ने सफलता पूर्वक प्रखंड की अन्य सेविकाओं के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल किया।
सुबह से भुख हड़ताल पर बैठी सेविका व सहायिका को प्रभारी सीडीपीओ शशि कुमारी ने जूस पिलाकर उनकी मांगों का समर्थन करते हुए भूख हड़ताल तोड़वाया। सम्बन्ध में प्रभारी सीडीपीओ शशि कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेविकाओं के द्वारा पांच सूत्री मांगो को लेकर कार्यालय को माँग पत्र दिया गया है जिसे मेरे द्वारा विभाग के वरीय पदाधिकारी को बढ़ाया गया है।
सेविकाओं के अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाने से
कार्य बहुत काफी प्रभावित है। सेविकाओं के द्वारा आज एक दिवसीय भूख हड़ताल किया गया था। सेविकाओं से संध्या चार बजे ज्ञापन लेते हुए जूस पिलाकर हड़ताल को तोड़वाया गया है। मौके पर सेविका अनिता देवी, भागमनी देवी, ललिता देवी, तृप्ति देवी, मनी देवी, याशमीन बानो, फरीदा जलाल, मंजू देवी, किरण देवी, संगीता देवी, शकुंतला देवी, रंजू देवी के साथ सैकड़ो सेविका व सहायिका मौजूद थी।

Related posts

रविशंकर प्रसाद के पटना आगमन पर जुटी कार्यकर्ताओ की भीड़

ETV News 24

विषैले सर्प काटने से युवक की हुई मौत गांव में छाया मातम

ETV News 24

पिछले 9 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबो के लिए समर्पित रहा – उपेन्द्र कुमार कुशवाहा

ETV News 24

Leave a Comment