ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुरम पंचायत भवन परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुरम पंचायत भवन परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आधा दर्जन पंचायत के पंचायत जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे। संवाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के तहत पंचायत में किए गए विकास के अलावा फीडबैक व अन्य क्या-क्या पंचायत में कार्य होना है इसका संवाद किया गया। प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी क्रमशः पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी अंचल पदाधिकारी कमलेश कुमार मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत के अलावा प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक आदि मौजूद थे। सभी उपस्थित पदाधिकारी ने अपने-अपने विभाग की प्रगति के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। बैठक में वासुदेवपुर पंचायत गोविंदपुर खजूरी अजना गोपालपुर वीरसिगपुर के मुखिया गण के अलावे जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर, महिला शिक्षिका की मौत, बेटा हुआ घायल, बेटे का सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज, हादसे के 4 घंटा बाद भी सदर अस्पताल नहीं पहुंची पुलिस

ETV News 24

कांग्रेस लीडर उमेश मुखिया का निधन, शोक की लहर

ETV News 24

त्रिवेणीगंज बने नगर परिषद में सफाई कर्मी के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

ETV News 24

Leave a Comment